अपने खाते को बंद कैसे करें।

जब आप अपने खाते को बंद करते हैं, आपकी प्रोफ़ाइल, तसवीरें, चैट का इतिहास और पॉल / दोस्तों की सूची स्थायी रूप से हटा दी जाएगी।

अगर आप सिर्फ एक ब्रेक लेना चाहते हैं, तो आप अस्थायी रूप से एप्लिकेशन को अपने मोबाइल से हटा सकते हैं।

अपने खाते को बंद करने के बाद, आप उसी उपयोगकर्ता नाम और ईमेल (जब तक की आप हमारे समुदाय नियमों का उल्लंघन करने के लिए प्रतिबंधित नहीं किये गए हैं) के साथ फिर से प्रवेश कर सकते हैं, लेकिन हम खाते को पुनः सक्रिय नहीं कर सकते हैं और आपकी चैट इतिहास को बहाल नहीं कर सकते।

स्थायी रूप से अपने खाते को बंद करने के लिए:

1. Hello Pal एप्लिकेशन खोलें, पहले आपको लॉग इन करने के लिए कहा जाएगा। “मुझे” में जाएं।

2. “अकाउंट मैनेजमेंट” में जाएं।

3. “डिलीट अकाउंट” दबाए।

4. स्थायी रूप से अपने खाते को बंद करने के लिए संकेतों का पालन करें।

सुरक्षा कारणों की वजह से, हम आपके लिए आपका खाता बंद नहीं कर सकते। अपना खाता बंद करने के लिए आपको अपने अकाउंट में लॉग इन करना पड़ेगा।